Blog

Jan 01, 1970

राशि अनुसार जाने कौन सा पौधा होगा आपके लिए शुभ

हमारे जीवन में पेड़ और पौधों का बहुत महत्व है, आयुर्वेद की दृष्टि में प्रत्येक पौधा एक जड़ी है, जो व्यक्ति को किसी भी रूप में लाभ पहुंचा सकता है, ज्योतिषाचार्य पं. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि ज्योतिष में भी पौधों का बहुत महत्व है, हमारे प्राचीन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के लिए एक खास तरह का पौधा या पेड़ चुना गया है, जो उसे लाभ दे सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आने बाले वर्षा के दिनों मे जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन-सा पौधा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप अपने घर-आंगन में उचित स्थान पर अपनी राशि अनुसार ये पेड़ या पौधे लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। ये पौधे आपके जीवन में आईं सभी तरह की परेशानियां दूर कर सकते हैं। माना जाता है कि 1 पौधा= 10 लोगों के औसत जीवन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन दे सकता है। उसी तरह 100 फीट का पौधा = 6,000 पाउंड ऑक्सीजन देता है। 1 औसत पौधा = 260 पाउंड ऑक्सीजन प्रति औसत वर्ष उत्पादन करता है। १.मेष राशि:- मेष राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, आंवला, आम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए। २.वृष राशि:- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू, अशोक, जामुन और पलास के पेड़ लगाने चाहिए। ३.मिथुन राशि:- इस राशि का स्वामी बुध होता है, अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, बांस, बरगद और गुलाव के पौधे लगाना चाहिए। ४.कर्क राशि:- कर्क राशि का स्वामी चन्दमा है, पलाश, सफ़ेद गुलाव, चांदनी, मोगरा, आंवले, पीपल और गेंदा के पेड़ लगाने चाहिए। ५:-सिंह राशि:- का स्वामी सूर्य है, अपामार्ग, लाल गुलाव, लाल गेंदा, जामुन,बरगद और लाल चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए। ६:-कन्या राशि:- इस राशि का स्वामी बुध होता है अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, अमरूद, बेल और गुलाव के पौधे लगाना चाहिए। ७:-तुला राशि:- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू, मौलसिरी, अर्जुन, चीकू और पलास के पेड़ लगाने चाहिए। ८:-वृश्चिक राशि:- इस राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, नीम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए। ९:-धनु राशि:- इस राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता, कदम्ब और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए। १०:-मकर राशि:- मकर राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर, कटहल और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए। ११:-कुंभ राशि:- इस राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर, आम और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए। *१२:-मीन राशि:-* इस राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता, नीम और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए..!! पंडित अमित कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा पंजी

Contact Us

IAF - International Astrology Federation Inc 30 N Gould St. Ste R Sheridan, Wyoming, pin-82801 - USA
30A,infopark Technology Business center, JNI Stadium,Kaloor,Cochin,Kerala-682017
+91 8129254598,+91 9947632000
info@astrologyfederation.com

Connect With Us